बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट (Bihar Board Result) घोषित हो चुके हैं. 12वीं के आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के सभी छात्र बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर अपने नतीजे चेक करें. इस बार साल 2018 से बेहतर नतीजे आए हैं. कुल 79.76 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए. आर्ट्स स्ट्रीम में 76.53 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए. कॉमर्स में 93.02 छात्र पास हुए और साइंस स्ट्रीम में 81.20 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए.
आर्ट्स स्ट्रीम में रोहिणी रानी और मनीष कुमार ने 92.6% टॉप किया. कॉमर्स स्ट्रीम में सत्यम कुमार (94.4%), सोनू कुमार (94%) और श्रेया कुमारी (93.8%) ने टॉप किया. वहीं, साइंस स्ट्रीम में मोहिनी प्रकाश और पवन कुमार ने 94.6% नंबरों के साथ टॉप किया है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
बोर्ड के रिजल्ट (Bihar Board Intermediate Result 2019) की घोषणा बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा सचिव शिक्षा सचिव आर के महाजन (Bihar board 12th Result) ने की. बता दें, बिहार बोर्ड (BSEB) देश का पहला ऐसा बोर्ड बन गया है जिसने मार्च में ही 12वीं के रिजल्ट (12th Result) जारी कर दिए. एग्ज़ाम खत्म होने के बाद मात्र 44 दिनों में ही रिजल्ट जारी कर दिए.
इन आसान स्टेप्स में फटाफट चेक करें अपना 12वीं का रिजल्ट :-
1. इन वेबसाइट्स पर जाएं.
biharboard.ac.in
biharboardonline.bihar.gov.in
2. वेबसाइट में लिखे Bihar Board Intermediate Result 2019 पर क्लिक करें.
3. पेज़ खुलते ही अपना रोल नंबर और कोड डालें.
4. सब्मिट पर क्लिक करते ही आपका रिज़ल्ट सामने आ जाएगा.
अलग-अलग स्ट्रीम्स के स्टूडेंट्स ऐसे चेक करें अपना रिज़ल्ट :-
बिहार बोर्ड (आर्ट्स) : 12 वीं 2019 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2019
बिहार बोर्ड (कॉमर्स) : 12 वीं 2019 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2019
बिहार बोर्ड (साइंस) : 12 वीं 2019 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2019
बता दें, साल 2018 में बिहार बोर्ड (Bihar Board) ने रिजल्ट घोषित करने के लिए थर्ड पार्टी का सहारा लिया था. पिछले साल छात्र मोबाइल फोन पर SMS के जरिए अपने तीनों आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस (Bihar Intermediate Result Arts, Commerce and Science 2019) के नतीजे चेक कर सकते थे. लेकिन इस बार रिज़ल्ट सिर्फ बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स (Bihar Board Websites) पर ही देखें जा सकते हैं.
VIDEO: बिहार : इंटर के रिजल्ट पर गुस्से में छात्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं