विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2022

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को होगा, इस डायरेक्ट लिंक से ऐसे कर सकेंगे चेक

Bihar Board 10th Result 2022 : परीक्षार्थियों को अपना रिजल्ट देखने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो, इसके लिए बिहार बोर्ड के अधिकारिक वेबसाइट के अलावा कुछ अन्य वेबसाइट पर भी रिजल्ट जारी किए जाएंगे.

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को होगा, इस डायरेक्ट लिंक से ऐसे कर सकेंगे चेक
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति गुरुवार को 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पटना:

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) कल यानी गुरुवार को 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. बिहार बोर्ड गुरुवार दोपहर 1 बजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट जारी करेगा. इसकी जानकारी बिहार बोर्ड ने ट्वीट कर के दी है. ट्वीट में बताया गया है कि, "बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया है कि बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा 31-03-2022 को दोपहर 1 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2022 के परीक्षाफल को जारी किया जाएगा."

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहेंगे. परीक्षार्थियों को अपना रिजल्ट देखने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो, इसके लिए बिहार बोर्ड के अधिकारिक वेबसाइट के अलावा कुछ अन्य वेबसाइट पर भी रिजल्ट देखे जा सकेंगे. परीक्षार्थी onlinebseb.in पर जाकर भी कुछ आसान स्टेप में अपना 10वीं का रिजल्ट देख सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Board, Bihar Board 10 Result, Bihar Board 10 Result Date, Bihar Board Matric Result, Bseb Matric Result 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com