BHU Entrance Test 2020: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ( BHU) ने मंगलवार को बताया कि पोस्टग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (BHU PET 2020) और अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (BHU UET 2020) 16 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, बीएचयू के वाइस चांसलर, राकेश भटनागर की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न पोस्टग्रेजुएट (PG) और अंडरग्रेजुएट (UG) पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.
बता दें कि पहले पोस्टग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (BHU PET 2020) और अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (BHU UET 2020) 10 जुलाई से 29 जुलाई के बीच होने तय किए गए थे. लेकिन कोरोनावायरस के खतरे के मद्देनजर इन एग्जाम की तारीखों को बदल दिया गया है.अब बीएचयू के विभिन्न कोर्सेस में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम 16 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, डिपार्टमेंट्स के हेड्स, डायरेक्टर्स, यूनिवर्सिटी एडमिशन कोऑर्डिनेशन बोर्ड (UACB) और सर्वोच्च सलाहकार समिति के बीच एक बैठक के दौरान एंट्रेंस एग्जाम से संबंधित विभिन्न मुद्दों, जैसे COVID-19 स्थिति, ट्रेन द्वारा यात्रा करना, भारत सरकार द्वारा जारी अनलॉक 2 की गाइडलाइन्स और अगस्त में एंट्रेंस परीक्षा आयोजित करने की संभावना पर चर्चा की गई है.
एंट्रेंस एग्जाम ऑनलाइन ही कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित कराया जाएगा. एंट्रेंस एग्जाम से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएचयू की वेबसाइट www.bhu.ac.in पर लॉग इन कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं