BHU Exams 2020: देश में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है. कोरोनावायरस से पनपे हालातों के मद्देनजर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए असाइनमेंट बेस्ड परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है. एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए इंटरमीडिएट और अंतिम सेमेस्टर के छात्रों के लिए असाइनमेंट बेस्ड परीक्षा के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस के लिए छात्रों को उनके संबंधित शिक्षकों द्वारा असाइनमेंट दिया जाएगा, जिसे पूरा करने के लिए स्टूडेंट्स को 15 दिनों की समय सीमा दी जाएगी. असाइनमेंट छात्रों को ईमेल पर भेजा जाएगा, जो बाद में उसी फॉर्मेट में सबमिट किया जा सकता है. मूल्यांकन के बाद 31 अगस्त तक पोर्टल पर संबंधित शिक्षक द्वारा मार्क्स अपलोड कर दिए जाएंगे.
मार्च 2020 के मध्य में विश्वविद्यालय बंद होने से पहले अगर सेशनल पूरी तरह से या आंशिक रूप से पूरे हो गए हैं तो छात्रों को असाइनमेंट-आधारित सेशनल चुनने की अनुमति होगी. यदि वे असाइनमेंट-आधारित सेशनल चुनते हैं, तो पहले से आयोजित सेशनल में उनके द्वारा प्राप्त अंकों की तुलना असाइनमेंट-आधारित सेशनल में प्राप्त अंकों के साथ की जाएगी और दोनों में से बेहतर अंकों को माना जाएगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
टर्मिनल सेमेस्टर के छात्रों के लिए सेशनल और अंतिम सेमेस्टर परीक्षा के वेटेज का वितरण 30:70 के रूप में तय किया गया है. यूजीसी के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए, इंटरमीडिएट सेमेस्टर के छात्रों के लिए सेशनल और अंतिम सेमेस्टर परीक्षा के वेटेज का वितरण अब 50:50 के रूप में तय किया गया है.
शैक्षणिक सत्र 2019-20 के इंटरमीडिएट सेमेस्टर के छात्रों के लिए कोई अंतिम सेमेस्टर परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. अगर स्टूडेंट्स इस तरह मिले नंबरों सें संतुष्ट नहीं होंगे तो उनको अगली परीक्षा में शामिल होकर अपने ग्रेड्स को बेहतर करने का मौका दिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं