NEET MDS 2022 Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (National Board of Examinations in Medical Sciences) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS 2022) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट- natboard.edu.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है, उम्मीदवारों को एप्लीकेंट लॉगइन लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा.
नीट एमडीएस (NEET MDS 2022) परीक्षा का आयोजन 2 मई 2022 को किया जाएगा. इस बीच, उम्मीदवारों का एक वर्ग परीक्षा के लिए मेडिकल इंटर्न की अयोग्यता का हवाला देते हुए मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS 2022) प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहा है. ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIMSA) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को लिखे एक पत्र में नीट पीजी, नीट एमडीएस 2022 को स्थगित करने की मांग करते हुए कहा, "हम नीट पीजी (NEET PG) और नीट एमडीएस (NEET MDS) के उम्मीदवार है और आपका ध्यान उम्मीदवारों के साथ-साथ इंटर्न की उन समस्याओं की ओर लाना चाहते हैं जो आगामी मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएशन प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित नहीं हो सकते हैं." पत्र के अनुसार, कोविड-19 महामारी के दौरान सेवा देने वाले लगभग 5,000 इंटर्न अंतिम परीक्षा में देरी के कारण नीट पीजी (NEET PG) और नीट एमडीएस NEET MDS 2022) के लिए अयोग्य हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें ः "राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए पोस्टमैन की तरह....": Anti-NEET Bill पर CM स्टालिन ने राज्यपाल पर साधा निशाना
NEET MDS 2022 Admit Card: नीट एमडीएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज होगा जारी, जानें कब होगा एग्जाम
NEET SS 2021 Round 2: नीट एसएस राउंड 2 काउंसलिंग का प्रोविजनल रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
Will take up the issue of Dental students (NEET MDS) as well…don't worry we are with you as well @FordaIndia @mansukhmandviya @dentodontics
— Dr Ashwini Dalmiya (@DalmiyaDr) April 25, 2022
Health minister should think about all those 2016 batch aspirants who r not eligible for #NEETMDS2022 which is going to be held on 2 may.
— Dr Singh (@DrDeepa87795372) April 26, 2022
Ye hi h kya #sabkasaathsabkaviks
NEET MDS Admit Card 2022: वे उम्मीदवार जो नीट एमडीएस (NEET MDS 2022) परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे इन स्टेप का पालन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-
1.एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
2.होमपेज पर परीक्षा टैब पर क्लिक करें और फिर NEET MDS विकल्प पर जाएं.
3.इसके बाद, 'नीट एमडीएस' लिंक पर क्लिक करें.
4.लॉगइन करें, अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
5. भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट डाउनलोड करें और अपने पास रखें.
नीट एमडीएस परीक्षा (NEET-MDS 2022)
नीट एमडीएस परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा है. यह परीक्षा एक दिन में एक शिफ्ट में आयोजित की जाती है. परीक्षा का पाठ्यक्रम बीडीएस स्टैंडर्ड का होता है. इस परीक्षा में केवल अंग्रेजी भाषा में 240 बहुविकल्पीय और सिंगल आंसर प्रश्न शामिल हैं. पेपर के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा. बता दें कि 5.5. गलत उत्तरों के लिए 25% नकारात्मक अंकन होगा. अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं