विज्ञापन

अगर आपको सक्‍सेस चाहिए तो इन चीजों को हमेशा के लिए छोड़ना होगा

जानिए ऐसी आदतों और सोच के बारे में, जो सफलता पाने की राह में रोड़ा बनी रहती हैं. कई बार लोग इन आदतों की वजह से जीवन में आगे नहीं बढ़ पाते हैं. इसलिए जितनी जल्‍दी इन्‍हें छोड़ दिया जाए उतना बेहतर है. 

अगर आपको सक्‍सेस चाहिए तो इन चीजों को हमेशा के लिए छोड़ना होगा

सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है और बहुत कुछ छोड़ना पड़ता है. अगर आप सोच रहे हैं कि मेहनत की बात तो सुनी है पर छोड़ना क्‍या है? तो जानिए ऐसी आदतों और सोच के बारे में, जो सफलता पाने की राह में रोड़ा बनी रहती हैं. कई बार लोग इन आदतों की वजह से जीवन में आगे नहीं बढ़ पाते हैं. इसलिए जितनी जल्‍दी इन्‍हें छोड़ दिया जाए उतना बेहतर है. 

सक्‍सेस चाहिए तो इन चीजों को हमेशा के लिए छोड़ना होगा

टालने आदत छोड़नी होगी  
'कल कर लेंगे' या 'कल देखते हैं', 'बाद में करेंगे' इस तरह से काम को टालने की आदत अगर आपकी भी है तो इसे छोड़ना होगा. यह सोच सक्‍सेस की सबसे बड़ी दुश्मन है. यह धीरे-धीरे समय और अवसर, दोनों को खत्म कर देती है. सफल लोग काम को टालते नहीं, बल्कि तुरंत करते हैं. 

असफलता का डर छोड़ें 
कई लोग असफल होने के डर से कोशिश ही नहीं करते हैं. याद रखें, हर असफलता कुछ नया सिखाती है. जो लोग रिस्क लेते हैं, वही आगे बढ़ते हैं. 

नेगेटिव सोच को तुरंत बदलें 
नेगेटिव सोचने से जीवन में अगर कुछ अच्‍छा करने वाले होंगे तो भी नहीं करेंगे. यह सोच बहुत हानिकारक होती है. पॉजिटिव माइंडसेट न केवल आत्मविश्वास बढ़ाता है, बल्कि सही फैसले भी ले पाते हैं. 

ऑफिस में कौन होते हैं Frenemy, मीठी बातें करके तबाह कर सकते हैं करियर

दूसरों से तुलना करना बंद करें 
हर इंसान की अपनी अलग जर्नी होती है. दूसरों से तुलना करने से आप केवल निराश ही होते हैं. इसलिए लक्ष्य पर ध्यान दें और तुलना करना बंद करें. 

कम्फर्ट जोन छोड़ना होगा 
आसान रास्ता चुनना छोड़ दें. कम्‍फर्ट जोन में रहने से ग्रोथ रुक जाती है. जब तक खुद को चुनौती नहीं देंगे तब तक नई चीजें सीख नहीं पाएंगे. 

समय खराब करने की आदत छोड़ दें 
सक्‍सेस पानी है तो हर पल कीमती है. जो लोग समय की अहमियत नहीं समझते, वे अक्सर पीछे रह जाते हैं. सही समय पर सही काम करना ही सफलता की कुंजी है. 

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Success, Success Tips, Success Tips For Children, Success Tips And Tricks, Success Tips In Life
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com