यह ख़बर 22 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

यस बैंक का दूसरी तिमाही का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली:

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने चालू वित्तवर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 371.13 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जो इससे पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 21 फीसदी अधिक है।

पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 306.08 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 2,947.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में 2,263.13 करोड़ रुपये रही थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com