यह ख़बर 16 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सर्वश्रेष्ठ शेयर बाजार : शेन्चेन एसई नं. 1, एनएसई नं. 2

खास बातें

  • वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ एक्सचेंज द्वारा जुटाए गए आंकड़े के मुताबिक अप्रैल 2013 में एनवाईएसई यूरोनेक्स्ट पहले स्थान पर रहा एनएसई दूसरे स्थान पर।
नई दिल्ली:

चीन के शेयर बाजार शेन्चेन शेयर कारोबार के मामले में अमेरिका के न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज यूरोनेक्स्ट को पछाड़कर विश्व का सर्वश्रेष्ठ शेयर बाजार बन गया है जबकि भारत का एनएसई लगातार पिछले दो महीने से दूसरा स्थान पर बरकरार है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ एक्सचेंज में सूचीबद्ध 51 शेयर बाजारों में एनएसई शेयर कारोबार के मामले में शीर्ष स्थान पर बरकरार रहा।

वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ एक्सचेंज द्वारा जुटाए गए आंकड़े के मुताबिक अप्रैल 2013 में एनवाईएसई यूरोनेक्स्ट पहले स्थान पर रहा एनएसई दूसरे स्थान पर।

मई में भी एनएसई दूसरे स्थान पर काबिज रहा और यहां 12.4 करोड़ शेयरों का कारोबार रहा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शेन्चेन 12.63 करोड़ शेयरों के कारोबार के साथ शीर्ष स्थान पर रहा। शेयर बाजार में पिछले महीने के मुकाबले शेयर कारोबार में 72.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही। इधर एनएसई में शेयर कारोबार में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। न्यूयार्क स्टॉक एक्स्चेंज यूरो नेक्स्ट तीसरे स्थान पर रहा।