यह ख़बर 11 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

विश्व बैंक मिस्र को देगा 24.7 करोड़ डॉलर की सहायता

खास बातें

  • विश्व बैंक अपने संस्थागत विकास कोष से मिस्र को 24.7 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
काहिरा:

विश्व बैंक अपने संस्थागत विकास कोष (आईडीएफ) से मिस्र को 24.7 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आधिकारिक समाचार एजेंसी एमईएनए ने कहा कि आईडीएफ मिस्र के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय की सहायता के लिए 24.75 करोड़ डॉलर की राशि जारी करेगा। विश्व बैंक की इस राशि से मिस्र के सहयोगी देशों के साथ चलाई जा रही विकास परिजयोजनाओं को लागू करने में मंत्रालय की क्षमता बढ़ाने में सहायता मिलेगी। गौरतलब है कि विश्व बैंक की शाखा आईडीएफ का गठन वर्ष 1992 में त्वरित वित्तीय कार्रवाई और नवनिर्माण की गतिविधियों के लिए गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com