खास बातें
- ल्यू ने एक टीवी चैनल से कहा कि डाउ जोंस में गिरावट की वजह दुनिया के अन्य हिस्सों की स्थिति तथा आर्थिक पुनरुद्धार है।
वाशिंगटन: अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि डाउ जोंस में आई 600 से अधिक अंक की गिरावट की वजह अमेरिका की ऋण साख को घटाना नहीं है, बल्कि इसके अन्य कारण हैं। व्हाइट हाउस में बजट के कार्यालय प्रबंधन के निदेशक जैक ल्यू ने एक टीवी चैनल से कहा कि डाउ जोंस में गिरावट की वजह दुनिया के अन्य हिस्सों की स्थिति तथा आर्थिक पुनरुद्धार है। उन्होंने कहा कि यह काफी हैरानी की बात है कि बाजार को उस दिन झटका लगा जब उड़ान सुरक्षित हो चुकी है। ल्यू ने आरोप लगाया कि स्टैंडर्ड एंड पुअर्स द्वारा अमेरिका की ऋण साख को ट्रिपल ए से एएप्लस किया जाना विश्लेषण की दृष्टि से गलत है। ल्यू ने कहा, यहां तक उन्होंने अपना गणित भी ठीक से नहीं किया। यह 2,000 अरब डालर की गलती है। जब आप अपने गणित को ठीक करेंगे, तो वास्तव में अमेरिका फिर ट्रिपल ए वाली रेटिंग के देशों में आ जाएगा।