खास बातें
- प्रमुख कम्पनियों के निराशाजनक परिणामों के कारण मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा।
न्यूयॉर्क: प्रमुख कम्पनियों के निराशाजनक परिणामों के कारण मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा। दवा क्षेत्र की कम्पनी वेलग्रीन और जलीय यातायात कम्पनी कार्निवाल की आय में आशंका से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। ऋण संकट को नियंत्रण में रखने के लिए संघर्ष कर रहे यूरोप के कारण भी बाजार में चिंताएं रहीं। पुर्तगाल में मितव्ययता प्रावधानों को लागू करने के लिए की बुधवार को संसद में प्रस्ताव पेश किया जाना है। यह प्रस्ताव नामंजूर होने की आशंका जताई जा रही है। औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस 17.9 अंक गिरकर 12,018.63 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स सूचकांक 4.61 अंक गिरकर 1,298.77 अंक पर बंद हुआ।