यह ख़बर 15 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिकी बाजारों में गिरावट

खास बातें

  • जापान में भूकम्प के कारण हुई भारी तबाही का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने की आशंका से अमेरिकी बाजारों में गिरावट का रुख रहा।
न्यूयॉर्क:

जापान में भूकम्प के कारण हुई भारी तबाही का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने की आशंका से अमेरिकी बाजारों में गिरावट का रुख रहा। जापान में शुक्रवार को आए 9 रिक्टर तीव्रता के भूकम्प से 10,000 लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं प्रशासन क्षतिग्रस्त हुए परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में बड़ी आपदा को टालने के लिए संघर्ष कर रहा है। जापान की पहले से ही कमजोर हालत अर्थव्यवस्था के इस आपदा के कारण पटरी से उतरने की आशंका व्यक्त की जा रही है। जापान अमेरिका और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अमेरिका में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र की कम्पनियों के साथ अन्य ऊर्जा कम्पनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस सोमवार को 51.24 अंक गिरकर 11,993.16 अंक पर बंद हुआ वहीं स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स सूचकांक 7.89 अंक गिरकर 1,296.39 अंक पर बंद हुआ।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com