यह ख़बर 19 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिकी और यूरोप के बाजारों में गिरावट का रुख

खास बातें

  • डाओ जोंस 400 अंकों से ज्यादा गिरा है। जबकि यूरोप में जब बाज़ार बंद हुए तो लंदन में शेयरों की कीमतों में 4.4 फ़ीसदी की गिरावट थी।
न्यूयॉर्क:

अमेरिका यूरोप और एशियाई बाज़ारों में एक बार फिर ज़बरदस्त गिरावट देखी गई है। अमेरिकी शेयर बाज़ार का सूचकांक डाओ जोंस 400 अंकों से ज्यादा गिरा है। माना जा रहा है कि अमेरिकी अथर्व्यवस्था की खराब हालत के बारे में नए आंकड़े सामने से बाज़ार पर असर पड़ा है। जबकि यूरोप में जब बाज़ार बंद हुए तो लंदन में शेयरों की कीमतों में 4.4 फ़ीसदी की गिरावट थी। पेरिस में भी हालात ठीक नहीं दिखे और शेयर बाज़ार 5.4 फ़ीसदी गिर गया। जानकारों का मानना है कि निवेशक गिरते शेयर बाज़ार से चिंतित है और बाज़ार से पैसा निकाल रहे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com