यह ख़बर 03 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमीर-गरीब में बढ़ते फासले के खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शन

खास बातें

  • अमेरिका में बढ़ती बेरोज़गारी और अमीरों और गरीबों के बीच बढ़ते फासले के खिलाफ़ प्रदर्शन कर रहे 700 से ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार करके बाद में रिहा कर दिया गया।
न्यूयॉर्क:

अमेरिका में बढ़ती बेरोज़गारी और अमीरों और गरीबों के बीच बढ़ते फासले के खिलाफ़ प्रदर्शन कर रहे 700 से ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार करके बाद में रिहा कर दिया गया। ये लोग न्यूयॉर्क में वॉल स्ट्रीट पर कब्ज़ा करो मुहिम के तहत प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने रिहा किए लोगों को उत्पात मचाने का सर्टिफिकेट और अदालत का समन भी दिया। लेकिन मुहिम चलाने वालों का कहना है कि उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। उनका कहना है कि सरकार पूंजीपतियों के हितों का ज़्यादा ध्यान रख रही है। कुछ जगहों पर इसे पूंजीवादी व्यवस्था के विरोधियों का एक गठबंधन भी बताया जा रहा है। कई मज़दूर संगठनों ने इस मुहिम को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। इसी तरह के प्रदर्शन अमेरिका के दूसरे शहरों बोस्टन शिकागो और सन फ्रांसिस्को में भी आयाजित किए गए।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com