यह ख़बर 11 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिका का बजट घाटा 11 खरब डॉलर हुआ

खास बातें

  • अमेरिका का बजट घाटा वित्त वर्ष 2011 के पहले 10 महीनों में 11 खरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है।
वाशिंगटन:

अमेरिका का बजट घाटा वित्त वर्ष 2011 के पहले 10 महीनों में 11 खरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है जिससे अमेरिकी सरकार के लिए आय और खर्च के अंतर के हिसाब से यह दूसरा सबसे बुरा वर्ष साबित हो सकता है। अमेरिकी वित्त विभाग ने बुधवार को कहा कि केवल जुलाई में सरकार ने 129.38 अरब डॉलर की राशि खर्च की जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में 165 अरब डॉलर खर्च किए गए थे। वर्ष 2010 में वर्ष के पहले 10 महीनों का घाटा 16.9 खरब डॉलर था। राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन ने 30 सितम्बर को समाप्त हो रहे वर्ष के लिए बजट घाटा 16.5 खरब डॉलर रहने का अनुमान जताया था। लेकिन अगस्त और सितम्बर में खर्च अधिक रहने और राजस्व संग्रह अपेक्षाकृत कम रहने की सम्भावना के बावजूद पूरे वर्ष का बजट घाटा निर्धारित स्तर से कम रहने की सम्भावना है। कांग्रेस के बजट विभाग ने हालांकि इस वर्ष का बजट घाटा 14 खरब डॉलर रहने का अनुमान जताया है। वर्ष 2009 से पहले बजट घाटा कभी भी एक वर्ष के भीरत 10 खरब डॉलर को पार नहीं किया। इस वर्ष बजट घाटा पिछले वर्ष के 12.9 खरब डॉलर से अधिक रहने की सम्भावना है लेकिन इसके वर्ष 2009 के 14.1 खरब डॉलर के संघीय बजट घाटे से कम रहने की सम्भावना है। इससे पहले वर्ष 2008 में जब अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश थे, तब बजट घाटा 454.8 अरब डॉलर था। वर्ष 2001 में अमेरिकी राजकोष में अतिरिक्त धन था। उस समय संघीय सरकार की आय 1270 खरब डॉलर थी जो खर्च से ज्यादा थी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com