यह ख़बर 15 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिका में हर माह बंद हो रहे हैं आठ बैंक

खास बातें

  • दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका में आर्थिक अनिश्चितता की स्थिति अभी भी कायम है। यहां हर माह औसतन आठ बैंकों पर ताला लग रहा है।
न्यूयॉर्क:

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका में आर्थिक अनिश्चितता की स्थिति अभी भी कायम है। यहां हर माह औसतन आठ बैंकों पर ताला लग रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल अभी तक अमेरिका में 64 बैंक धराशायी हुए हैं। इस तरह प्रति माह आठ बैंक बंद हो रहे हैं। जुलाई में अमेरिका में 13 बैंक धराशायी हुए थे, जबकि अगस्त में अभी तक तीन बैंक बंद हो चुके हैं। फेडरल डिपाजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के अनुसार, इस माह बंद होने वाले बैंक फर्स्ट नेशनल बैंक ऑफ ओलेथे, बैंक ऑफ वाइटमैन और बैंक ऑफ शोरवुड हैं। इन बैंकों के बंद होने से संघीय एजेंसी पर 27.7 करोड़ डॉलर का बोझ पड़ेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com