यह ख़बर 28 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मनरेगा में गड़बड़ी से यूपी सरकार का इनकार

खास बातें

  • यूपी सरकार ने मनरेगा में गड़बड़ी के आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि केन्द्र सरकार इस मामले में राजनीति कर रही है।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना में गड़बड़ी के आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि केन्द्र सरकार इस मामले में राजनीति कर रही है। यूपी के कैबिनेट सचिव शशांक शेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि जहां भी गड़बड़ी हुई हैं उस पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने ये भी कहा कि कहीं भी कोई बड़ी गड़बड़ी सामने नहीं आई है। हाल ही में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने मायावती को चिट्ठी लिखकर यूपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com