यह ख़बर 06 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

यूनियन बैंक ने कर्ज पर ब्याज दर आधा फीसदी बढ़ाई

खास बातें

  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी आधार दर बढ़ाकर 10.75 फीसदी कर दी है। बैंक ने बीपीएलआर भी 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 14.50 फीसदी कर दी है।
Mumbai:

सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) ने अपनी आधार दर 0.50 प्रतिशत बढ़ाकर 10.75 फीसदी कर दी है। बैंक ने अपनी बेंचमार्क प्रधान उधारी दर (बीपीएलआर) भी 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 14.50 फीसदी कर दी है। नई दरें सोमवार से लागू होंगी। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा गत 26 जुलाई को नीतिगत दरों में आधा प्रतिशत की वृद्धि के बाद से एक दर्जन से ज्यादा बैंक अपने कर्ज को महंगा कर चुके हैं। हालांकि, कई प्रमुख बैंक- भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक ने अभी तक अपनी ब्याज दरों में संशोधन नहीं किया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com