यह ख़बर 21 नवंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

ट्रिब्यून कंपनी करेगी अखबार में 700 नौकरियों की छंटनी

न्यूयॉर्क:

दिग्गज अमेरिकी मीडिया कंपनी ट्रिब्यून ने कहा है कि उद्योग में बढ़ते घाटे की भरपाई के लिए वह लॉस एंजेलिस टाइम्स और शिकागो ट्रिब्यून समेत अपने अखबारों में 700 नौकरियों की कटौती करेगी।

ट्रिब्यून कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर लिगोरी के मुताबिक, कटौती का मकसद विज्ञापन और वितरण व्यवस्था को मजबूत करना है, लेकिन संपादकीय विभागों में कुछ पदों में कटौती की जा सकती है।

लिगोरी ने अखबार लॉस एंजिलिस को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि संपादकीय टीम में कुछ कटौती होगी, लेकिन बड़ी कटौती कामकाज की अन्य जगहों पर होगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि अपने सहयोगियों से दूर जाना खासकर ट्रिब्यून के लिए आसान नहीं होगा जहां उन लोगों ने वास्तव में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है।