यह ख़बर 01 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

एसएमएस के जरिये ट्रेन की टिकट बुकिंग आज से शुरू

खास बातें

  • इस सुविधा के लिए आपको आईआरसीटीसी पर रजिस्टर करना होगा। रेलमंत्री ने इस सेवा के लिए अभी दो फोन नंबर 139 और 5676714 जारी किए हैं।
नई दिल्ली:

भारतीय रेलवे की एसएमएस के जरिये रेलवे टिकट बुक कराने की नई सुविधा आज से शुरु हो रही है। इस सेवा के तहत कोई भी अपने मोबाइल फोन से एसएमएस करके रेल टिकट बुक करा सकता है। इस सुविधा के लिए आपको आईआरसीटीसी पर रजिस्टर करना होगा।

रेलमंत्री ने इस सेवा के लिए अभी दो फोन नंबर 139 और 5676714 जारी किए हैं। साथ ही आज से रेलवे ने रिफंड के नियमों में 15 साल बाद बदलाव किया है। अब आपको टिकट ट्रेन रवानगी से कम से कम 48 घंटे पहले कैंसिल कराना होगा। अब तक 24 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल कराने पर कैंसिलेशन चार्ज छोड़कर पूरे रुपये वापस मिल जाते थे। नए नियम के अनुसार, 25 फीसदी कटौती के बाद रिफंड के लिए ट्रेन खुलने से 48 घंटे पहले से 6 घंटे पहले तक कन्फर्म टिकट कैंसिल कराना पड़ेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com