खास बातें
- रोल्स रॉयस ने अपनी नई कार घोष्ट एक्सटेन्डेड वीलबेस भारत में लॉन्च कर दी है। इसकी खास बात यह है कि इसकी पिछली सीट पर बैठने की जगह ज्यादा है।
मुंबई: रोल्स रॉयस ने अपनी नई कार घोष्ट एक्सटेन्डेड वीलबेस भारत में लॉन्च कर दी है। 3 करोड़ की इस गाड़ी की सबसे खास बात है इसकी पिछली सीट पर पहले से 17 सेन्टीमीटर ज्यादा बैठने की जगह है। इसे भारतीय ग्राहकों की सलाह के बाद खासतौर पर बनाया गया है। भारत में ये रोल्स रॉयस का छठा मॉडल है। फिलहाल ये केवल ग्राहकों के अपने कस्टमाइजड ऑर्डर पर ही बनेगी। इसमें रोल्स रॉयस का खास घोष्ट 6.6 लीटर ट्वीन टर्बो वी 12 इंजन लगा है जिसके चलते गाड़ी 100 किलोमीटर की रफ्तार महज 5 सेकेन्ड में पकड़ सकती है। कंपनी ने पिछले साल भारत में लगभग 80 रोल्स रॉयस बेची थीं यानी 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की ब्रिकी इस साल 100 के करिब लग्जरी रोल्स रॉयस बिकने की उम्मीद है। 3 करोड़ की इस गाड़ी के भारत आने से पहले ही इसकी बुकिंग हो गयी है और पहली गाड़ी दिवाली पर कंपनी देगी देश के एक मशहूर उद्योगपति को।