खास बातें
- एओन हेविट इंडिया के साझीदार संदीप चौधरी ने कहा कि भारतीय कंपनियों द्वारा 2013 में अपने कर्मचारियों का वेतन औसतन 10.3 प्रतिशत बढ़ाए जाने की संभावना है। हालांकि बाद में यह वृद्धि दर घटकर 9 से 9.5 प्रतिशत भी हो सकती है।
नई दिल्ली: देश में इस साल कर्मचारियों की तनख्वाह औसतन 10.3 प्रतिशत ही बढ़ने की संभावना है जोकि एक दशक में सबसे कम वृद्धि है। एचआर कंसल्टेंसी फर्म एओन हेविट के मुताबिक, देश की खराब आर्थिक हालत के चलते वेतन वृद्धि प्रभावित होने की आशंका है।
एओन हेविट इंडिया के साझीदार संदीप चौधरी ने कहा कि भारतीय कंपनियों द्वारा 2013 में अपने कर्मचारियों का वेतन औसतन 10.3 प्रतिशत बढ़ाए जाने की संभावना है। हालांकि बाद में यह वृद्धि दर घटकर 9 से 9.5 प्रतिशत भी हो सकती है।
चौधरी ने बताया, ‘‘आर्थिक परिदृश्य के मुताबिक, 10.3 प्रतिशत की वृद्धि एक दशक में सबसे कम है।’’ उन्होंने कहा कि यद्यपि कारोबारी धारणा में सुधार आ रहा है और शेयर बाजार में तेजी का रुख बन रहा है, अनुमानित वेतन वृद्धि में सतर्कता का रुख अपनाया जा रहा है।
कंपनी द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में वेनेजुएला शीर्ष पर है जहां इस साल कर्मचारियों का वेतन 25.6 प्रतिशत बढ़ाए जाने की संभावना है। वहीं, अर्जेंटीना दूसरे पायदान पर है जहां 24.2 प्रतिशत वेतन वृद्धि की संभावना है।