Tata Coffee के शेयरों में लगभग 13% का उछाल, Tata Consumers से विलय की घोषणा के बाद तेजी

बीएसई पर टाटा कॉफी लिमिटेड (टीसीएल) का शेयर 12.91 फीसदी की बढ़त के साथ 221.60 रुपये पर आ गया. टाटा कन्ज्यूमर प्रोडक्ट्स का शेयर भी 5.28 फीसदी चढ़कर 782.50 पर आ गया.

Tata Coffee के शेयरों में लगभग 13% का उछाल, Tata Consumers से विलय की घोषणा के बाद तेजी

Tata Coffee के शेयरों में लगभग 13 फीसदी की तेजी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

टाटा कॉफी लिमिटेड का शेयर बुधवार को करीब 13 फीसदी चढ़ गया. इससे पहले टाटा कन्ज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) ने पुनर्गठन योजना के तहत इस कंपनी के सभी कारोबारों को अपने में विलय करने की घोषणा की थी. बीएसई पर टाटा कॉफी लिमिटेड (टीसीएल) का शेयर 12.91 फीसदी की बढ़त के साथ 221.60 रुपये पर आ गया. टाटा कन्ज्यूमर प्रोडक्ट्स का शेयर भी 5.28 फीसदी चढ़कर 782.50 पर आ गया.

टीसीपीएल ने टीसीएल के सभी कारोबारों के अपने साथ विलय की मंगलवार को घोषणा की थी. बुधवार की दोपहर 12 बजे के आसपास कंपनी के शेयर 21.30 रुपये या 10.85% की तेजी के साथ 217.55 रुपये के प्राइस पर थे.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कंपनी ने एक बयान में कहा कि टीसीएल के बागान व्यवसाय का टीसीपीएल की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी टीसीपीएल बेवरेजेज ऐंड फूड्स लिमिटेड (टीबीएफएल) में विलय कर दिया जाएगा।. वहीं टीसीएल के निष्कर्षण और ब्रांडेड कॉफी व्यवसाय समेत शेष कारोबार को टीसीपीएल के साथ मिला दिया जाएगा.



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)