स्विगी (Swiggy) का घाटा 2021-22 में बढ़कर 3,628.9 करोड़ रुपये

इससे एक साल पहले की समान अवधि में उसे 2,546.9 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था.

स्विगी (Swiggy) का घाटा 2021-22 में बढ़कर 3,628.9 करोड़ रुपये

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली:

खाद्य एवं राशन आपूर्ति मंच स्विगी का वित्त वर्ष 2021-22 में शुद्ध घाटा बढ़कर 3,628.9 करोड़ रुपये हो गया है. पिछले वित्त वर्ष में उसे 1,616.9 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था. व्यवसायों से संबंधित जानकारी एकत्रित करने वाले मंच टोफलर के अनुसार मार्च 2022 में समाप्त वित्त वर्ष में स्विगी का परिचालन राजस्व 5,704.9 करोड़ रुपये रहा है. इससे एक साल पहले की समान अवधि में उसे 2,546.9 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था.

स्विगी की ओर से कंपनी रजिस्ट्रार को भेजी रिपोर्ट के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में उसका कुल राजस्व दोगुना से अधिक होकर 6,119.8 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2,675.9 करोड़ रुपये था.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वहीं आज खबर है कि खाना ऑर्डर करने का ऑनलाइन मंच जोमैटो लिमिटेड के सह-संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी गुंजन पाटीदार ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पाटीदार जोमैटो के शुरूआती कुछ कर्मचारियों में शामिल थे और उन्होंने कंपनी के लिए मूल प्रौद्योगिकी प्रणाली का निर्माण किया था.