यह ख़बर 21 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

2जी : स्वामी ने चिदम्बरम की भूमिका पर दस्तावेज जमा किए

खास बातें

  • स्वामी ने न्यायमूर्ति जीएस सिंघवी और न्यायमूर्ति एके गांगुली की पीठ के समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत किए।
नई दिल्ली:

जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रह्मण्यम स्वामी ने 2जी स्पेक्ट्रम की मूल्य निर्धारण प्रक्रिया में तत्कालीन केंद्रीय वित्त मंत्री और वर्तमान केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम की कथित भूमिका को साबित करने के लिए बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय में दस्तावेज प्रस्तुत किए। स्वामी ने न्यायमूर्ति जीएस सिंघवी और न्यायमूर्ति एके गांगुली की पीठ के समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत किए। यह पीठ स्वामी की याचिका की सुनवाई कर रही है, जिसमें स्वामी ने चिदम्बरम की भूमिका की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने की मांग की है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com