रेलिगेयर एंटरप्राइजेज ने सुनील गोधवानी को सीईओ नियुक्त किया

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज ने सुनील गोधवानी को सीईओ नियुक्त किया

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली:

 रेलिगेयर एंटरप्राइजेज ने सुनील गोधवानी को उनके कार्यकाल की शेष अवधि के लिए कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है.

बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है कि गोधवानी को उनके शेष कार्यकाल के लिए कंपनी का पूर्णकालिक निदेशक एवं सीईओ नियुक्त किया गया है.

यह फैसला रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के गैर कार्यकारी चेयरमैन मालविंदर मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कंपनी की सालाना आम सभा में किया गया.

 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com