यह ख़बर 25 नवंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

गैस सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी फिलहाल खत्म नहीं होगी : धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

जमशेदपुर:

आर्थिक रूप से सुदृढ़ लोगों को गैस सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी को फिलहाल नहीं ख़त्म किया जाएगा। यह कहना है केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का। जमशेदपुर में मीडिया के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार के पास इसके लिए तत्काल कोई योजना नहीं है।

इससे पहले वित्तमंत्री अरुण जेटली ने एक कायर्क्रम में कहा था कि खाते−पीते लोगों को गैस सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी को ख़त्म करने के लिए सरकार जल्द ही कोई फ़ैसला करेगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जेटली ने देश की अर्थव्यवस्था के लिए इसे एक अच्छा कदम बताया था। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस पर बहस की ज़रूरत है कि किसे सब्सिडी दी जाए और किसे नहीं।