अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर को बरकरार रखने से बाजार मजबूत

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर को बरकरार रखने से बाजार मजबूत

प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई:

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर को बरकरार रखने से एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रुख के साथ बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 365 अंक की तेजी के साथ खुला. एनएसई निफ्टी भी 8,800 के स्तर को पार कर गया. पिछले दो दिनों से सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई थी. विदेशी निवेशकों के पूंजी निवेश तथा चौतरफा लिवाली से बाजार को मजबूती मिली.

30 शेयरों वाला सूचकांक 364.80 अंक या 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28,871.92 अंक पर खुला. बैंक, धातु और वाहन की अगुवाई में सभी खंडवार सूचकांकों में तेजी रही. पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स में 127.08 अंक की गिरावट आई थी.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 108.65 अंक या 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,885.80 अंक पर पहुंच गया. कारोबारियों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर को बरकरार रखने से एशिया के अन्य बाजारों में तेजी आई, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा. जिन प्रमुख शेयरों में तेजी रही उनमें आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, एसबीआई, हीरो मोटो कार्प, एक्सिस बैंक तथा मारुति सुजुकी शामिल है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com