शुरुआती कारोबार में चढ़ने के बाद फिसला सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 92.98 अंक चढ़कर 61,888.02 अंक पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 44.4 अंक की बढ़त के साथ 18,394.10 अंक पर आ गया.

शुरुआती कारोबार में चढ़ने के बाद फिसला सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार सपाट नोट पर खुला.

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच विदेशी निवेशकों के प्रवाह से सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार मजबूत रुख के साथ खुला. लेकिन बाद में इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 92.98 अंक चढ़कर 61,888.02 अंक पर पहुंच गया. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी 44.4 अंक की बढ़त के साथ 18,394.10 अंक पर पहुंच गया. हालांकि, उसके बाद उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा. सेंसेक्स 35.7 अंक के नुकसान के साथ 61,759.34 अंक पर आ गया. वहीं, निफ्टी 12.30 अंक के मामूली लाभ के साथ 18,362 अंक पर कारोबार कर रहा था.

सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट लाभ में थे. वहीं, डॉ. रेड्डीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और आईटीसी के शेयर नुकसान में थे.

आज सुबह 11:20 बजे के करीब सेंसेक्स 0.18% के नुकसान के साथ 61,672.90 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है जबकि निफ्टी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 1845.25  पर कारोबार करता दिख रहा है.

बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी ने शानदार बढ़त के साथ कारोबार का अंत किया था. शुक्रवार को सेंसेक्स 1,181.34 अंक या 1.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,795.04 अंक पर बंद हुअ था. वहीं, निफ्टी 321.50 अंक या 1.78 प्रतिशत के लाभ से 18,349.70 अंक पर रहा था.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसके अलावा शुक्रवार को अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजार भी सकारात्मक नोट पर बंद हुए थे. जिसे देखते हुए बाजार विश्लेषकों ने यह अनुमान लगाया था कि इसका असर भारतीय शेयर में देखा जा सकता है.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)