Adani Group Stocks: आज फिर चढ़े अदाणी ग्रुप के सभी शेयर, अदाणी एंटरप्राइजेज 10% से अधिक उछला

Adani Group Stocks: कल यानी गुरुवार को कारोबार खत्म होने पर अदाणी ग्रुप की सभी 10 कंपनियों का मार्केट कैप 7.86 लाख करोड़ रुपये था.

Adani Group Stocks: आज फिर चढ़े अदाणी ग्रुप के सभी शेयर, अदाणी एंटरप्राइजेज 10% से अधिक उछला

Adani Group Stocks में आज लगातार तीसरे दिन बढ़त का सिलसिला जारी है.

नई दिल्ली:

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है. पिछले दो दिनों से अदाणी ग्रुप (Adani Group) की सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों (Adani Group Shares) में तेज उछाल देखा जा रहा है. पिछले दो कारोबारी सत्रों में इन 10 कंपनियों के मार्केट कैप में सामूहिक रूप से 74,302.47 करोड़ की वृद्धि हुई, जिसके बाद कल यानी गुरुवार को कारोबार खत्म होने पर अदाणी ग्रुप की सभी 10 कंपनियों का मार्केट कैप 7.86 लाख करोड़ रुपये था. वहीं, आज यानी 3 मार्च को भी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर (Adani Group Share) हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं.

आज सुबह 9:30 बजे अदाणी ग्रुप (Adani Stocks) की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयर 8.81 प्रतिशत की शानदार तेजी के साथ 1,738.70 रुपये के पर कारोबार कर रहे हैं. जबकि 10:03 बजे के करीब यह शेयर 64.45 अंक (10.23%) की बढ़त के साथ 1,771.70 पर पहुंच गए.

d477gjm

वहीं, सुबह 9:30 बजे अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) 5% की  बढ़त के साथ 561.75 प्रतिशत पर कारोबार कर रहे हैं.

cjklk3q8

सुबह 9:30 बजे अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (Adani Ports and Special Economic Zone Limited) के शेयरों में 5.95 प्रतिशत की तेजी देखी गई और यह 659.95 रुपये के करीब कारोबार करता दिखा है.

2eran68o

सुबह 9:30 बजे अदाणी विल्मर (Adani Wilmar Ltd) के शेयर 4.99 प्रतिशत की तेज उछाल के साथ 418.55 रुपये पर पहुंचकर कारोबार करता नजर आया.

01jnjst

सुबह 9:30 बजे अदाणी पावर (Adani Power) के शेयर 4.99 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करते हुए 169.30 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं.

ap9l9al8

सुबह 9:30 बजे अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 781.30 पर कारोबार कर रहे हैं.

9n3v6usg

सुबह 9:30 बजे अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयरों में भी तेजी देखी जा रही है. यह शेयर 2.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 379.40 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं.

2eam0qr8

सुबह 9:30 बजे एसीसी (ACC) के शेयर 2.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,842 रुपये पर पहुंचकर कारोबार कर रहा है.

vnp9ivg8सुबह 9:30 बजे एनडीटीवी (NDTV) के शेयर  4.99 प्रतिशत की उछाल के साथ 220 रुपये पर कारोबार कर रहा है.
8jd0inh8

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com



(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)