मुनाफावसूली के बीच शेयर बाजार लुढ़का

मुनाफावसूली के बीच शेयर बाजार लुढ़का

प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई:

बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 160 अंक से अधिक टूटा और एनएसई निफ्टी 7,700 के स्तर से नीचे आ गया। ऐसा एशियाई बाजारों में नरमी के रुख के बीच मुनाफावसूली के मद्देनजर हुआ।

सेंसेक्स 160.09 अंक या 0.63 प्रतिशत गिरकर 25,102.12 पर आ गया। सूचकांक में पिछले सत्र में 160.48 अंक की तेजी दर्ज हुई थी।

इधर, एनएसई निफ्टी 7,700 के स्तर से नीचे आ गया जो 51.10 अंक या 0.66 प्रतिशत टूटकर 7,684.40 पर चल रहा था।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com