यह ख़बर 15 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले

खास बातें

  • बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 57.88 अंक बढ़कर 18,260.08 अंक बढ़कर खुला।
Mumbai:

देश के शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 57.88 अंक और निफ्टी 11.75 अंक बढ़कर खुला। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 57.88 अंक बढ़कर 18,260.08 अंक बढ़कर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 11.75 अंक बढ़कर 5,467.75 अंक पर खुला। बीएसई में शुरुआती कारोबार में सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई। धातु, पूंजीगत वस्तुएं और एफएमसीजी क्षेत्र के शेयरों में सबसे ज्यादा मजबूती रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com