खास बातें
- सेंसेक्स 17.92 अंकों की गिरावट के साथ 19,584.31 पर और निफ्टी 10.20 अंकों की गिरावट के साथ 5,874.50 पर बंद हुए।
Mumbai: देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 17.92 अंकों की गिरावट के साथ 19,584.31 पर और निफ्टी 10.20 अंकों की गिरावट के साथ 5,874.50 पर बंद हुए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 63.71 अंकों की गिरावट के साथ 19,538.52 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.10 अंकों की गिरावट के साथ 5,859.60 पर खुला। बीएई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी का रुख देखा गया। मिडकैप 6.25 अंकों की तेजी के साथ 7,241.58 पर और स्मॉलकैप 21.33 अंकों की तेजी के साथ 8,899.90 पर बंद हुए।