यह ख़बर 23 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 218 अंकों की तेजी

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 217.86 अंकों की तेजी के साथ 18,206.16 पर और निफ्टी 66.40 अंकों की तेजी के साथ 5,480.25 पर बंद हुए।
Mumbai:

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 217.86 अंकों की तेजी के साथ 18,206.16 पर और निफ्टी 66.40 अंकों की तेजी के साथ 5,480.25 पर बंद हुए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 16.26 अंकों की गिरावट के साथ 17,972.04 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.45 अंकों की गिरावट के साथ 5411.40 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 60.26 अंकों की तेजी के साथ 6,603.80 पर और स्मॉलकैप 50.48 अंकों की तेजी के साथ 7,868.13 पर बंद हुए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com