यह ख़बर 21 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

रुपये पर वित्त मंत्री के बयान के बाद सेंसेक्स 55 अंक चढ़ा

खास बातें

  • देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 54.95 अंकों की तेजी के साथ 18,774.24 पर तथा निफ्टी 11.75 अंकों की तेजी के साथ 5,667.65 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 54.95 अंकों की तेजी के साथ 18,774.24 पर तथा निफ्टी 11.75 अंकों की तेजी के साथ 5,667.65 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 23.49 अंकों की गिरावट के साथ सुबह 18,695.80 पर खुला और 54.95 अंकों यानी 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 18,774.24 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,820.81 के ऊपरी और 18,615.14 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। ओएनजीसी (2.56 फीसदी), इंफोसिस (2.21 फीसदी), एनटीपीसी (2.11 फीसदी), डॉ. रेड्डीज लैब (2.05 फीसदी) और मारुति सुजुकी (1.91 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे जिंदल स्टील (8.06 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (4.20 फीसदी), सन फार्मा (1.85 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (0.80 फीसदी) और आरआईएल (0.66 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई ) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.00 अंकों की गिरावट के साथ 5,639.90 पर खुला और 11.75 अंकों यानी 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 5,667.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 5,686.15 के ऊपरी और 5,616.85 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 78.06 अंकों की गिरावट के साथ 6,037.60 पर और स्मॉलकैप 20.77 अंकों की गिरावट के साथ 5,717.30 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से पांच सेक्टरों -सूचना प्रौद्योगिकी (1.43 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.11 फीसदी), वाहन (0.34 फीसदी), बिजली (0.27 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.17 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे धातु (1.45 फीसदी), रियल्टी (1.02 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.41 फीसदी), बैंकिंग (0.37 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.32 फीसदी)।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 982 शेयरों में तेजी और 1342 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 138 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।