ADVERTISEMENT

शेयर बाजार में तेजी थमी, सेंसेक्स में मामूली गिरावट

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बुधवार को बंबई शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला थम गया और 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 14 अंक की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी05:29 PM IST, 17 Apr 2013NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बुधवार को बंबई शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला थम गया और 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 14 अंक की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा टीसीएस के शेयरों में बिकवाली और कमजोर वैश्विक रुख से सेंसेक्स नीचे आया।

पिछले दो कारोबारी सत्रों में बढ़त दर्ज करने वाला सेंसेक्स 13.77 अंक या 0.07 फीसद के नुकसान से 18,731.16 अंक पर आ गया। एक समय इसने दिन का उच्च स्तर 18,869.88 अंक भी छुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.25 अंक के नुकसान से 5,688.70 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान इसने 5,732.15 अंक का उच्च स्तर भी छुआ।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT