खास बातें
- थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आंकड़ों के जारी होने से पूर्व निवेशकों द्वारा की गई बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 19 अंक टूटकर खुला।
मुंबई: थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आंकड़ों के जारी होने से पूर्व निवेशकों द्वारा की गई बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 19 अंक टूटकर खुला।
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 18.41 अंक टूटकर 19,210.85 अंक पर खुला। पिछले पांच सत्र में यह करीब 258 अंक टूटा है।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8.05 अंक टूटकर 5,843.45 अंक पर खुला।
ब्रोकरों ने कहा कि थोक मूल्य सूचकांक आंकड़ों के जारी होने से पूर्व की गई बिकवाली और राजकोषीय घाटे की वजह से अमेरिकी बाजारों में गिरावट से यहां बाजार धारणा कमजोर हुई।
इस बीच हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक 0.10 प्रतिशत चढ़ा और जापान का निक्की 0.33 प्रतिशत टूटकर खुला।