यह ख़बर 03 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स 35 अंकों की मामूली गिरावट के साथ बंद

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 34.58 अंकों की गिरावट के साथ 19,305.32 पर और निफ्टी 8.90 अंकों की गिरावट के साथ 5,870.95 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को मामूली गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 34.58 अंकों की गिरावट के साथ 19,305.32 पर और निफ्टी 8.90 अंकों की गिरावट के साथ 5,870.95 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2.93 अंकों की तेजी के साथ 19,342.83 पर खुला और 34.58 अंकों यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 19,305.32 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,416.45 के ऊपरी और 19,257.30 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.60 अंकों की गिरावट के साथ 5,878.25 पर खुला और 8.90 अंकों यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 5,870.95 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,899.15 के ऊपरी और 5,854.60 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी का रुख रहा। मिडकैप 83.49 अंकों की तेजी के साथ 6,985.48 पर और स्मॉलकैप 62.48 अंकों की तेजी के साथ 7,338.13 पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के 13 में से 10 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग (0.40 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.34 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.14फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।