यह ख़बर 20 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मुनाफावसूली से सेंसेक्स, निफ्टी में तेज गिरावट

खास बातें

  • रिजर्व बैंक द्वारा दरें बढ़ाए जाने की आशंका के बीच सटोरियों की मुनाफा वसूली से सेंसेक्स करीब 200 अंकों की गिरावट के साथ खुला।
Mumbai:

मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक द्वारा दरें बढ़ाए जाने की आशंका के बीच सटोरियों की मुनाफा वसूली से बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 200 अंकों की गिरावट के साथ खुला। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 199.99 अंक की गिरावट के साथ 16,885.35 अंक पर आ गया। बुधवार को यह 337.05 अंक मजबूत होकर बंद हुआ था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 53.15 अंक टूटकर 5,086 अंक पर आ गया। ब्रोकरों ने कहा कि रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरें बढ़ाए जाने की आशंका के अलावा वित्तमंत्री के बुधवार के बयान का भी बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा। वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा था कि वैश्विक मंदी का देश की आर्थिक वृद्धि दर पर असर पड़ सकता है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com