खास बातें
- एशियाई बाजारों में मजबूत रुख के बीच संस्थागत निवेशकों की लिवाली से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 46 अंक की तेजी के साथ खुला।
Mumbai: एशियाई बाजारों में मजबूत रुख के बीच संस्थागत निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 46 अंक की तेजी के साथ खुला। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 46.26 अंक या 0.26 प्रतिशत की की तेजी के साथ 17,211.80 अंक पर खुला। पिछले तीन सत्रों में इसमें 452.21 अंक की तेजी दर्ज की जा चुकी है। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.50 अंक या 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,163.75 अंक पर खुला। कारोबारियों के अनुसार एशियाई बाजारों में मजबूत रुख के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली से बाजार धारणा पर असर पड़ा।