खास बातें
- जॉब्स के परिवार ने एक बयान में कहा, स्टीव ने शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली और उस समय परिवार के लोग उनके पास थे।
सैन फ्रांसिस्को: एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स के परिवार ने कहा कि जाब्स ने शांतिपूर्वक अपनी अंतिम सांस ली। उन्होंने उन लोगों को याद किया जिन्होंने कैन्सर से मुकाबले के दौरान उनका साथ दिया था। जॉब्स के परिवार ने एक बयान में कहा, स्टीव ने शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली और उस समय परिवार के लोग उनके पास थे। सार्वजनिक जीवन में स्टीव को एक दूरदृष्टा के तौर पर जाना जाता है, जबकि निजी जीवन में उन्होंने अपने परिवार का पूरा ख्याल रखा। परिवार ने कहा, हमारा उन लोगों को धन्यवाद है जिन्होंने स्टीव की बीमारी के दौरान उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके लिए प्रार्थना की। जो लोग स्टीव को श्रद्धांजलि देना चाहेंगे और यादों को संजोना चाहेंगे, उनके लिए एक वेबसाइट उपलब्ध कराई जाएगी। छप्पन वर्षीय जॉब्स का बुधवार को निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी लॉरीन और तीन बच्चे हैं। शादी से पहले एक महिला से जॉब्स की एक बेटी भी है।