उड़ान के दौरान नए साल का जश्न, DGCA ने स्पाइसजेट से जवाब मांगा...

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने उड़ान के दौरान कथित तौर पर नए साल का जश्न मनाने के लिए स्पाइसजेट (Spicejet) से जवाब तलब किया है.

उड़ान के दौरान नए साल का जश्न, DGCA ने स्पाइसजेट से जवाब मांगा...

प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली:

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने उड़ान के दौरान कथित तौर पर नए साल का जश्न मनाने के लिए स्पाइसजेट (Spicejet) से जवाब तलब किया है. एक ऐसा वीडिया सामने आया है, जिसमें स्पाइसजेट की गोवा से अमृतसर की उड़ान के दौरान यात्रियों को नए साल का जश्न मनाते दिखाया गया है. एक सूत्र ने यह जानकारी दी. यह घटनाक्रम 31 दिसंबर का है. उस समय स्पाइसजेट की उड़ान एसजी 282 ....35,000 फुट की ऊंचाई पर थी.

यह भी पढ़ें: जट्रोफा फसल से बने बॉयो ईंधन से देश में पहली बार उड़ा जहाज, तय की देहरादून से दिल्ली की दूरी

सूत्र ने कहा कि उड़ान के दौरान इस तरह की गतिविधियां उड़ान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है. यह पता लगाने के लिए कि क्या किसी तरह का उल्लंघन हुआ है, डीजीसीए ने एयरलाइन से स्पष्टीकरण मांगा है. स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने हालांकि कहा कि किसी भी मौके पर सुरक्षा पहलू से समझौता नहीं किया गया और सभी आवश्यक मानक परिचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन किया गया.

यह भी पढ़ें: यदि समय पर एटीसी अलर्ट न करता तो टकरा जाते दो विमान

सूत्र ने कहा कि 31 दिसंबर-1 जनवरी की रात स्पाइसजेट की गोवा-अमृतसर उड़ान के दौरान दो उत्साही यात्रियों ने अन्य यात्रियों के साथ हाथ मिलाते हुए वीडियो बनाया. वे नए साल के मौके पर एक दूसरे को बधाई दे रहे थे. पीछे संगीत भी बज रहा था. डीजीसीए के संज्ञान में यह वीडियो आने के बाद विमान के चालक दल से स्पष्टीकरण मांगा गया है. डीजीसीए के एक एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उसे एयरलाइन का जवाब मिल गया है जिसपर गौर किया जा रहा है. स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहा वीडिया एयरलाइन के क्रू ने नहीं बनाया है. साथ ही वीडियो एडिट किया हुआ है और इसमें संगीत भी बाद में डाला गया है.

VIDEO: देश में पहली बार बायो ईंधन से उड़ा विमान

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इनपुट: भाषा)