सॉफ्टबैंक का भारत में निवेश 10 अरब डॉलर को भी कर सकता है पार

सॉफ्टबैंक का भारत में निवेश 10 अरब डॉलर को भी कर सकता है पार

प्रतीकात्मक तस्वीर

टोक्यो:

भारत में बहुत से प्रौद्योगिकी निवेश करने वाली जापानी दूरसंचार और इंटरनेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी साफ्टबैंक ने कहा कि देश में उसका निवेश 5-10 साल में 10 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है।

जापान की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी का स्वामित्व है सॉफ्टबैंक के पास...
सॉफ्टबैंक के मुख्य कार्यकारी मासायोशी सोन ने कहा कि वह भारत में पहली बार एक सौर परियोजना में 35 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। सॉफ्टबैंक के पास जापान की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी का स्वामित्व है और अमेरिकी कंपनी स्प्रिंट कॉर्प में नियंत्रक हिस्सेदारी है।

उन्होंने कहा, ‘हमने दो अरब डॉलर का निवेश कर दिया है और हमारी रुचि और अधिक निवेश में है। भारत में भविष्य बहुत अच्छा है। हमारी रुचि इंटरनेट कंपनियों के साथ सौर उर्जा कंपनियों में भी निवेश की है। हमारी बड़ी प्रतिबद्धताएं हैं।’ सोन ने कहा कि साफ्टबैंक भविष्य में निवेश की रफ्तार बढ़ाने पर विचार कर रही है।



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com