खास बातें
- मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी वायदा में एक फीसद प्रति किलो तक की तेजी दर्ज की गई।
New Delhi: वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा घरेलू मांग बढ़ने की उम्मीद से भंडारण बढ़ाये जाने के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी वायदा में एक फीसद प्रति किलो तक की तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स में चांदी वायदा का सितंबर सौदा 620 रुपये अथवा 1.01 फीसद की तेजी के साथ 61,800 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। इसमें 2,914 लाट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार इसका दिसंबर सौदा भी 575 अथवा 0.92 फीसद बढ़कर 63,021 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। इमसें 82 लाट के लिए कारोबार हुआ।