यह ख़बर 06 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में गिरावट का रुख

खास बातें

  • देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिवस मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया।
Mumbai:

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिवस मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 49.60 अंकों की गिरावट के साथ 1663.73 पर जबकि निफ्टी 23.85 अंकों की गिरावट के साथ 4993.35 पर खुला। सुबह करीब 9.30 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 76.99 अंकों की गिरावट के साथ 16636.34 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 25.95 अंकों की गिरावट के साथ 4991.25 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मामूली तेजी का रुख था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com