शेयर बाजार में सुबह फिर तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान के साथ खुले

बता दें कि मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही और बीएसई सेंसेक्स करीब 338 अंक टूटकर 58,000 के नीचे बंद हुआ था. अमेरिका में दो बैंकों के विफल होने और ब्याज दरों में बढ़ोतरी से वाहन, आईटी और वित्तीय शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी. 

शेयर बाजार में सुबह फिर तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान के साथ खुले

शेयर बाजार में तेजी

मुंबई:

शेयर बाजार में बुधवार को सुबह एक बार हरियाली देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 319 अंक ऊपर 58219 पर कारोबार करता दिखाई दिया जबकि निफ्टी में भी 100 की तेजी देखी जा रही है और यह 17143 पर कारोबार करता दिखाई दिया है.

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 440 अंक चढ़ गया और निफ्टी ने बढ़त दर्ज की. जापान और हांगकांग समेत एशियाई बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे. अमेरिका और यूरोप के बाजार मंगलवार को लाभ में बंद हुए थे.

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 440.04 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर 58,340.23 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 109.60 अंक या 0.64 प्रतिशत चढ़कर 17,152.90 अंक पर था.

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स के 28 शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे जिनमें मारुति सुजुकी, टीसीएस और रिलायंस प्रमुख रूप से लाभ में रहे. निफ्टी के 45 शेयर लाभ में थे.

पिछले कारोबारी सत्र में, मंगलवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 337.66 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ पांच महीने के निचले स्तर 57,900.19 अंक पर बंद हुआ था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 111 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ पांच महीने के निचले स्तर 17,043.30 अंक पर बंद हुआ था.

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 3,086.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com