शेयर बाजार में अमेरिकी असर, दोनों ही सूचकांक गिरकर कर रहे कारोबार

सेंसेक्स 281 अंक गिरकर 57274 पर और निफ्टी 85 अंक गिरकर 16886 पर कारोबार कर रहा है. 

शेयर बाजार में अमेरिकी असर, दोनों ही सूचकांक गिरकर कर रहे कारोबार

शेयर बाजार में गिरावट

मुंबई :

शेयर बाजार में आज वैश्विक बाजारों का असर देखने को मिल रहा है. अमेरिका में बैंकों की खराब होती स्थिति का असर भारतीय बाजार पर पड़ रहा है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल  निशान में खुले और बुधवार के स्तर से गिरकर कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स 281 अंक गिरकर 57274 पर और निफ्टी 85 अंक गिरकर 16886 पर कारोबार कर रहा है. 

बैंक, वित्तीय और दूरसंचार शेयरों में भारी बिकवाली के चलते बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 344 अंक टूटकर पांच महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ था. कारोबारियों ने कहा कि इस दौरान बैंकों की सेहत और उच्च मुद्रास्फीति की चिंताओं ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया था. इसके अलावा घरेलू बाजार से लगातार विदेशी पूंजी की निकासी और रुपये में गिरावट से शेयर बाजारों पर दबाव बना रहा था.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

लगातार पांचवें सत्र में गिरावट के साथ तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 344.29 अंक यानी 0.59 प्रतिशत टूटकर 57,555.90 अंक पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान सूचकांक 570 अंक से अधिक चढ़कर 58,473.63 के उच्च स्तर पर पहुंच गया था.