मुंबई: शेयर बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान के साथ सुबह कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स में 223 अंकों की गिरावट और निफ्टी में 65 अंक की गिरावट देखी जा रही है. सेंसेक्स 60618 और निफ्टी 17788 पर कारोबार कर रहा है. वहीं, कुछ दिनों से गिरे अडाणी के शेयरों में कुछ तेजी देखी जा रही है. ADANI PORTS AND SPECIAL ECONOMIC ZONE LTD. के शेयरों मामूली तेजी देखी जा रही है. सेंसेक्स में ADANI PORTS AND SPECIAL ECONOMIC ZONE LTD के शेयर 6.95 की तेजी के साथ 505.80 पर कारोबार कर रहा है.
बता दें कि पिछले सप्ताह अंतिम कारोबार दिन शुक्रवार को वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में जबर्दस्त लिवाली से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी रही थी. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 909.64 अंक या 1.52 प्रतिशत बढ़कर 60,841.88 पर बंद हुआ था. दिन के कारोबार में यह 973.1 अंक या 1.62 प्रतिशत बढ़कर 60,905.34 अंक पर पहुंच गया था. दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 243.65 अंक या 1.38 प्रतिशत बढ़कर 17,854.05 पर बंद हुआ था.
सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडसइंड बैंक ने प्रमुख रूप से लाभ में रहे थे. दूसरी ओर एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो और टेक महिंद्रा में गिरावट रही. व्यापक बाजारों में, बीएसई स्मॉलकैप में 0.47 प्रतिशत और मिडकैप में 0.04 प्रतिशत की गिरावट आई थी. क्षेत्रवार सूचकांकों में उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में 2.61 प्रतिशत, वित्तीय सेवाओं में 2.15 प्रतिशत, बैंक में 2.02 प्रतिशत और सेवाओं में 1.64 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी. दूसरी ओर उपयोगिता में 2.79 फीसदी, बिजली में 2.24 फीसदी, तेल और गैस में 0.88 फीसदी तथा रियल्टी में 0.53 फीसदी की गिरावट आई थी.