मुंबई: देश के शेयर बाजार एक बार फिर हरे निशान पर बंद हुए. 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 35 अंक ऊपर 34450 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 20 अंक ऊपर 10584 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान टीसीएस के शेयरों में काफी तेजी देखी गई. बता दें कि देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में सोमवार को मिला-जुला रुख रहा था.
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.50 बजे 21.68 अंकों की कमजोरी के साथ 34,393.90 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 6.40 अंकों की मजबूती के साथ 10,570.45 पर कारोबार करते देखे गए थे.
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 78.11 अंकों की मजबूती के साथ 34493.69 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 28.75 अंकों की बढ़त के साथ 10,592.80 पर खुला.