लगातार आठवें दिन तेजी के साथ बंद हुए शेयर बाजार

नवंबर 2017 के बाद यह पहला मौका है जब लगातार 8 दिन बाजारों में तेजी देखी गई.

लगातार आठवें दिन तेजी के साथ बंद हुए शेयर बाजार

शेयर बाजार में रही तेजी

मुंबई:

देश के शेयर बाजार इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन तेजी के साथ बंद हुए. नवंबर 2017 के बाद यह पहला मौका है जब लगातार 8 दिन बाजारों में तेजी देखी गई. जानकारी के लिए बता दें कि सुबह शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले थे लेकिन बाजार ने बहुत जल्दी रिकवरी कर ली और लाल निशान से हरे की ओर बढ़ गए. सेंसेक्स 112 अंकों की तेजी के साथ 34,305 पर और निफ्टी 47 अंकों की तेजी के साथ 10,528 पर बंद हुए.

बता दें कि इससे पहले आज सुबह देश के शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ खुले थे. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.31 बजे 62.70 अंकों की कमजोरी के साथ 34,129.95 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 15.60 अंकों की गिरावट के साथ 10,465.00 पर कारोबार करते देखे गए थे. बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 247.92 अंकों की गिरावट के साथ 33944.73 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 82.3 अंकों की कमजोरी के साथ 10,186.85 पर खुला था. 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com